प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव बरचौली के प्रधान के भाई की जौनपुर में हत्या प्रधान के घर कोहराम मचा हुआ है। जब से ख़बर पहुंची है घर की महिलाएं दहाड़ मार के रो रही हैं। दूर दूर से।लोग प्रधान के घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। गांव वालों में कहीं आक्रोश की न पनप जाये इसी के मद्देनजर देवसरा पुलिस सुबह ही ग्राम प्रधान के घर पहुंच गई है।
अभी कल ही बरचौली गाँव के प्रधान अशोक कुमार यादव का चचेरा भाई अखिलेश यादव बुधवार शाम स्कार्पियों से जौनपु जा रहा था। बदलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिरशादपुर पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने गोली माकर अखिलेश की हत्या कर दी।
इस खौफ़नाक हत्याकांड को अंजाम देने वालों के खिलाफ बदलापुर थाने में पांच लोगों को नामजद करते हुए व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इस खौफ़नाक हत्याकांड को अंजाम देने वालों के खिलाफ बदलापुर थाने में पांच लोगों को नामजद करते हुए व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कल रात जैसे ही अखिलेश की हत्या की सूचना रात में उसके घर पहुंची तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी और घर मे हाहाकार मच गया। पुलिस को लगा कहीं ग्रामीण के आक्रोश न कर दें इसी आशंका पर रात में ही देवसरा पुलिस अखिलेश के गांव पहुंच गई। सुबह से ही जौनपुर से पोस्टमार्टम के बाद शव आने की प्रतीक्षा में प्रधान के घर पर भारी भीड़ जमा हो गई। ख़बर लिखे जाने तक शव नहीं पहुंचा लेकिन फिर भी शव आने पर आक्रोश की आशंका को देखते हुए पुलिस भी सुबह से डटी हुई है।
