थाने के एस.ओ. पर महिला से दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर का आदेश - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

थाने के एस.ओ. पर महिला से दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर का आदेश

पुलिस विभाग में कई चेहरे ऐसे होते हैं कि उनकी हरकतें देख उनके पिछवाड़े पर लात मारने का मन करता है। ऐसा ही एक पुलिस वाला था जिसके लिए जेठवारा थाना के एक कमरे में एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में सीजेएम ने तत्कालीन एसओ पर एफ.आई.आ.  दर्ज करने का आदेश दिया है। यह घटना नवंबर 2016 की बताई जा रही है। जिसको पुलिस ने पिछवाड़े में दबा रखा था। यदि महिला न्याय के लिए कोर्ट न जाती तो उसे न्याय मिलने की प्रक्रिया का पहला चरण न पूर्ण कर पाती।


      प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र की महिला के अनुसार किसी मुसीबत में पड़ने की वजह से वह 1 नवंबर 2016 को जेठवारा थाना गई थी। उस समय एस.ओ. दिनेश पांडेय थाने पर उपस्थित नहीं थे। गस्त पर गए हुए थे जब कुछ देर बाद आए तो उक्त महिला से प्रार्थनापत्र लिया और उसे इंसाफ दिलाने के नाम पर महिला अधिकार को समझाने के लिए थाना परिसर के अपने आवास में बुला लिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान एस.ओ. ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। वहाँ उसके कमरे से निकल कर जब उसने एसओ के खिलाफ थाने में तहरीर देनी चाही तो रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की गई।
इसके बाद उक्त महिला ने एसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया, इस मामले को प्रतापगढ़ एसपी ने संज्ञान में ही नहीं लिया। 
    उक्त महिला ने हर जगह से थक हार कर  सीएजेएम कोर्ट में वाद दायर कर दी थी। अब जिसकी सुनवाई हुई जिसमें सीजेएम विकास वर्मा ने मामले की सुनवाई के बाद जेठवारा पुलिस को उक्त मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। यही है पुलिस का सड़ा हुआ सिस्टम ...