प्रतापगढ़ में बदमाशों का क़हर जारी, बदमाशों ने तमंचा सटाकर रुपये व मोबाइल लूटा - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

प्रतापगढ़ में बदमाशों का क़हर जारी, बदमाशों ने तमंचा सटाकर रुपये व मोबाइल लूटा

पुलिस अधीक्षक बदल जाये या सरकार लूट, हत्या जैसे जघन्य अपराधों को।करने वाले बदमाशों को इस बात से की फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे ही बदमाशों ने दिलीपपुर बाजार से पहले खीरीबीर पुल के पास बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक युवक से नकदी व मोबाइल लूट लिया। जब  पीड़ित युवक ने शोर मचाया तब  बदमाश जामताली रोड की ओर भाग निकले। युवक द्वारा इसकी शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
     प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर के रहने वाले रुखसार अहमद मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था।  जैसे ही वह दिलीपपुर बाजार से पहले खीरीबीर पुल के पास पहुंचा ही था कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हड़का कर उसे रोक लिया। फिर उसके बाद तमंचा सटाकर उसे 3 से 4 कंटाप मारा और युवक की जेब से पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। इसकी घबराहट में युवक शोर मचाने लगा। रात में तेज आवाज़ सुन ग्रामीण पहुंचे तो बदमाश जामताली बाजार जाने वाली सड़क की ओर भाग निकले।
      घटना होने के बाद सूचना पर यूपी 100 के सिपाही पहुंचे, लेकिन बदमाशों का कुछ पता न कर सके। इस समय सक्रिय अपराधी दिलीपपुर बाजार के आसपास लगातार बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और कंधई पुलिस मौन है। ऐसे कई घटनाओं का खुलासा न करने की वजह से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।