 |
| मृत युवक अखिलेश यादव |
प्रतापगढ़ जिले से सटे जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में देर रात लगभग 9 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह युवक प्रतापगढ़ जिले का था। प्रतापगढ़ के वरचौली गांव कर वर्तमान प्रधान अशोक यादव का भाई था। यह घटना रात लगभग 9 बजे बदलापुर थाना क्षेत्र के मीरशादपुर गाँव के पास सड़क पर हुई।
प्रतापगढ़ जिले के अखिलेश यादव 30 वर्ष जो निवासी गाँव वरचौली, थाना आसपुर देवसरा का था। वह काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी से बुधवार रात बदलापुर से धनियामऊ की तरफ बदलापुर मोलनापुर के निवासी अपने मित्र वीरेन्द्र प्रताप यादव (26), अतुल यादव, मनीष यादव निवासी बलुआ के साथ धनियामऊ की तरफ जा रहा था। रास्ते में ही मनीष उतर गया। इसके बाद अखिलेश जैसे ही मिरशादपुर के पास एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि एक टाटा सफारी वाहन से कुछ बदमाश उसका पीछा करते हुए ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही थोड़ी सी कहा सुनी करते हुए मौका देख बदमाशों ने अखिलेश यादव की कनपटी पर बंदूक सटा कर गोली मार दिया। इस तरह इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। कनपटी पर गोली लगने से उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटनाक्रम में उसके साथ सवार एक व्यक्ति को भागते भागते बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इस घटना के बाद बदमाश बदलापुर की तरफ भाग गए।
 |
| |
इस खौफ़नाक घटना के पीछे कोयले के कारोबार में लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। हमलावर बदलापुर इलाके के ही बताएं जा रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचे जौनपुर के एसपी के.के. चौधरी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।