जिले के विधायकों और सांसद के नामांकन व शपथपत्र की जानकारी की RTI के तहत की गई मांग - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 4 अप्रैल 2018

जिले के विधायकों और सांसद के नामांकन व शपथपत्र की जानकारी की RTI के तहत की गई मांग

 
जिले के विधायकों और सांसद के नामांकन और शपथपत्र की सत्यापित छायाप्रति के लिए लोकसूचना अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत जनसूचनाधिकारी कार्यालय:-जिला निर्वाचन,प्रतापगढ़,उ.प्र.से आरटीआई कार्यकर्ता रमेश तिवारी ने मांगी 4 बिन्दुओ की सूचना।
   प्रतापगढ़। सामान्य निर्वाचन- 2014 में कुंवर हरिवंश सिंह 39-लोकसभा संसदीय क्षेत्र, प्रतापगढ़ से पहली बार भाजपा एवं अपना दल के गठबंधन से लोकसभा सदस्य पद हेतु निर्वाचित हुए । इसी तरह लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के साथ विश्वनाथगंज विधानसभा उप चुनाव में डॉ आर के वर्मा अपना दल से पहली बार चुनाव लड़कर विधायक बने और भाजपा के उम्मीदवार बृजेश शौरभ को पटकनी देते हुए मोदी लहर में भी अपना दल से महज इसलिए चुनाव जीत गए कि लोकसभा सदस्य के उम्मीदवार कुंवर हरिवंश सिंह का चुनाव चिन्ह कैंची थी,जिसे वो इसीलिये पसंद किये कि जो मत सांसद को मिलेगा वो मत उन्हें भी मिलेगा । उनकी रणनीति सफल रही और वो बाजी मारने में कामयाब रहे। नतीजा ये हुआ कि जब सामान्य निर्वाचन-2017 में चुनावी मैदान में भाजपा और अपना दल एस के उम्मीदवार हुए तो दूसरी बार भी वो विधायक निर्वाचित हो गए। पहली बार प्रतापगढ़ विधानसभा से अपना दल एस और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में संगम लाल गुप्ता को टिकट मिला तो वो भी सदर,प्रतापगढ़ का सारा रिकार्ड तोड़ते हुए विधायक निर्वाचित हुए। जिले में पहली बार दिग्गजों को काटकर भाजपा ने रानीगंज विधानसभा से कैडर का टिकट अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा को दिया और धीरज ओझा पहली बार में ही विधायक चुन लिए गए।

   तीनों विधायकों और सांसद के द्वारा अपने निर्वाचन में नामांकन के दौरान किये गए नामांकन प्रपत्र एवं शपथपत्र की सत्यापित छायाप्रति प्रदान करने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता रमेश तिवारी ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय के जन सूचना अधिकारी से सूचना की माँग की है ।