प्रतापगढ़: एक कवि सम्मेलन में शामिल होने प्रतापगढ़ सिटी आये पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि लोग भले ही इस बात से व्यथित हो कि मैं भूतपूर्व हो गया। लेकिन सब यह जरूर जान लें कि मैं भूतपूर्व पहली बार नहीं अपितु पूर्व में भी कई बार हुआ हूं किन्तु अभी रिटायर्ड नहीं हुआ।
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमले किये और बोले बैंकों में घोटाले करोड़ो में हुए हैं और इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है। नीरव मोदी,ललित मोदी भाजपा की रजामंदी से विदेश गए हैं। भाजपा शासित राज्यो में करोड़ो में घोटाले हुए। आजादी के बाद मोदी सरकार सबसे बड़ी घोटाले वाली सरकार बन गयी है। वह इतने पर ही नहीं रुके। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल पर उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार अब एक लीकेज सरकार है। भाजपा में हर चीज लीक हो जाती है इसलिए इस सरकार का नया नाम लीकेज सरकार हो गया है।भाजपा में घोटालो की बाढ़ आ गई है। ऐसे में भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त देश की बात कैसे करती है। केंद्र सरकार कंपनियों से आम आदमी के जेब पर डलवा रही डाका। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल सस्ता होने के बाद भी यहां पेट्रोल के दामों में आग लगी है। अरबों का घोटाला चिक्की, खनन, राफेल युद्धक और बैंको में भाजपा की केंद्र सरकार ने करवाया है ।
 |
| भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी |
इसके पहले लालगंज तहसील के उड़ियापुर गांव नौ दिवसीय श्री रामकथा के दौरान वह खुद भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी के साथ बैठे दिखे थे। यह बात लोगों को हजम नहीं हुई।