विकास खण्ड सदर में सम्पन्न हुआ लाभार्थी सम्मेलन, जानिये क्या है यह सम्मेलन - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 8 अप्रैल 2018

विकास खण्ड सदर में सम्पन्न हुआ लाभार्थी सम्मेलन, जानिये क्या है यह सम्मेलन


 कल विकास खण्ड सदर में उ0प्र0 सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर दिनेश सिंह यादव खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित जन समूह को दी गयी। इस लाभार्थी सम्मेलन वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास पट्टी, खाद बीज वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, कर्जमाफी योजना, मुख्यमंत्री जी सामूहिक विवाह योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सम्मेलन की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव द्वारा की गयी एवं सहायक विकास अधिकारी राजमूर्ति सिंह, इन्दु प्रकाश श्रीवास्तव, कामरान तथा सचिवगण उमेश द्विवेदी, सुनील प्रभाकर, रंगनाथ शर्मा, धीरज सिंह, अभिषेक रावत, संगीता देवी, समा सहित लाभार्थीगण उपस्थित रहे।