![]() |
| मृतक मुस्तकीम |
प्रतापगढ़ जिले बाबूगंज की बाजार में पान का व्यापार करने वाले इसरार पुत्र मो. मुस्तकीम उम्र 45 वर्ष जो डीह मेहंदी के ग्राम प्रधान का जेठ था। प्रधान पति मो. नबाब का बड़ा भाई था। रोज की तरह पान की दुकान बंद कर इसरार अपने घर जा रहा था। उसके रास्ते में बदमाशों ने जाल बिछा सबसे पहले गोलियां से हमला किया। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो बेरहमी से उसका गला काट उसे मार डाला गया। लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और शव देख आक्रोशित हो उठे। कुछ लोगों की सूचना पर जेठवारा व लालगंज कोतवाल सहित दो थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस देखते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके की नजाकत भांपते हुए पुलिस ने सावधानी से कार्य करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया जा रहा था लोग भावुक थे को उन्होंने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। ग्रामीण चाह रहे थे कि कोई बड़ा अधिकारी उन्हें जांच का भरोसा दे नहीं तो वह का पोस्टमार्टम के लिए शव को नहीं ले जाने देंगे।
खबर लिखे जाने तक मामला सम्हाल लिया गया था। हालांकि इस हत्याकांड के पीछे क्या वजह थी। अब तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है जबकि गांव के लोग बात का शंका जता रहे हैं कि गांव में प्रधानी की राजनीति हो सकती है।
सी.ओ. लालगंज ओ.पी. दुबे ने बताया कि प्रधान पति के बड़े भाई की गला रेतकर हत्या हुई है। लेकिन परिजन अभी हत्या की वजह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। खबर लिखे जाने तक फिलहाल रिपोर्ट तक नहीं लिखाई गयी है।
