धोखाधड़ी में राजा की बेटी गई जेल, दिलीपुर की राजकुमारी ने किया था फर्जीवाड़ा - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

धोखाधड़ी में राजा की बेटी गई जेल, दिलीपुर की राजकुमारी ने किया था फर्जीवाड़ा



भगवान ने राजा बनाया दौलत दी शोहरत दी लेकिन भारत सरकार ने राजाओं को आम आदमी बना दिया लेकिन तब भी वह राजा ही रहे लेकिन धीरे धीरे राजशाही खत्म हुई तो राजा के वंशज आम आदमी के जैसे हो गए। वह जमाने के हिसाब से और दौलत और जमीन बनाने में जुट गए। आपस में ही लड़ बैठे और या धोका देना सीख लिया। यह दोनों ही गलती कर बैठी दिलीपपुर की राजकुमारी भावना ने, इनको इंटर कॉलेज की जमीन फर्जीवाड़ा कर  बेचने के मामले में बुधवार को जेल हो गयी। यहां तक कि राजकुमारी को जेल में डाल दिया गया। क्योंकि अंतरिम जमानत पर सुनवाई के बाद एडीजे ने उनकी अर्जी ही खारिज कर दी थी।
प्रतापगढ़ जिला कई रियासतों में बंटा हुआ था। उन्हीं रियासतों में से दिलीपपुर भी एक रियासत थी। दिलीपपुर के राजा स्व. अरुण प्रताप सिंह की बेटी राजकुमारी भावना के खिलाफ उनके ही परिवार में चचेरे भाई सूरज प्रताप सिंह ने जालसाजी व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। राजकुमारी भावना पर आरोप यह था कि राजकुमारी भावना ने रानी राजेश्वरी कुमारी देवी इंटर कॉलेज की जमीन कागज़ातों में हेराफेरी की थी और धोखे से वर्ष 2011 में एक व्यक्ति को बेच दी थी। यह मामला काफी दिन से चल था था। राजकुमारी भावना इसी मामले में अंतरिम जमानत पर थी। कल बुधवार को राजकुमारी भावना ने ए.डी.जे. पवन श्रीवास्तव की कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी। जिसमें कोर्ट ने सुनवाई की और बाद में  उनकी अर्जी खारिज कर जेल भेजने का निर्णय लिया।