युवती के अपरहण करने वालों पर पुलिस मेहरबान, लोगों ने किया चक्काजाम - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

युवती के अपरहण करने वालों पर पुलिस मेहरबान, लोगों ने किया चक्काजाम

एक विशेष धर्म समुदाय के लोगों ने दूसरे धर्म समुदाय युवती के अपहरण कर गायब कर दिया है और जेठवारा पुलिस युवती के परिजनों का साथ नहीं दे रही है। आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं करने की वजह से परिजन हताश हैं आउट ग्रामीण नाराज।
इन्ही आरोपियों पर कार्यवाही की मांग पर हताश परिजनों व ग्रामीणों के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़-कुंडा रोड पर चक्काजाम कर दिया और भ्रष्ट पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। दो थानों की जीप भर भर पुलिस  पहुंची। सदर के सीओ ने कार्यकर्ताओं को जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने मशक्कत करते हुए लगभग दो घंटे बाद किसी तरह जाम हटवा पाई।     जेठवारा थाना क्षेत्र के गजराही भोगापुर में रहने वाले बहुसंख्यक धर्म समुदाय की बेटी (22 वर्ष) जो पांच अप्रैल 2018 से अपहरण कर ली गयी है। परिजन पुलिस के रवैये से हताश हैं। उन्होनें इस अपहरण शिकायत पर पुलिस से की तो पुलिस ने पड़ोसी गांव में रहने वाले सगीर, हबीब व सगीर की बहन रेहाना के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन सुस्त पुलिस इसके शान्ति से बैठी हुई है और नामजद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और युवती को बरामद न कर पाने के कारण युवती के परिजन, ग्रामीण के साथ ही नाराज विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नौबस्ता गांव के पास बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे सड़क जाम कर दी। पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रबुद्ध लोगों ने जेठवारा पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। प्रतापगढ़-कुंडा रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
‌      इस तरह से जब जेठवारा एसओ अशोक कुमार जो आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं वह माहौल शांत कराने पहुंचे तो लोग और भड़क गए। वह जाम समाप्त करने को तैयार ही नहीं हुए। लगभग साढ़े बारह बजे सीओ सदर आशुतोष तिवारी भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत  की और सीओ ने 48 घंटे में आरोपी लोगों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्रामीण व कार्यकर्ताओं ने 1 बजे सड़क से चक्काजाम हटाया। जब जाम खुला तो वाहन में बैठे लोगों व पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस के दामन पर दाग हमेशा लगता है। जेठवारा पुलिस थाने को नए पुलिस अधीक्षक सही दिशा दे सकते हैं।