![]() |
प्रतापगढ़| सेन्ट्रल बैंक के मैनेजर की लापरवाही से पालीटेक्निक के छात्र देवव्रत सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी राजापुर कला की स्कालरशिप करीब 32 हजार रुपये नही मिल पाया। पीड़ित छात्र का कहना है कि पिछले साल 27 सितम्बर को उसने बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र, भदौसी पर खाता खुलवाया और 100रू जमा किया। लेकिन बैंक द्वारा पैसा न जमा करने के कारण उसका खाता बन्द कर दिया गया और मिलने वाला छात्रवृत्ति प्राप्त नही हुआ और वापस शासन को लौट गया।
परेशान छात्र ने जब इस बाबत बैंक के प्रबंधक प्रेमचन्द्र सरोज से जानकारी करनी चाही तो पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर बैंक मैनेजर ने अपमानित करते हुऐ डाट कर भगा दिया।
वही मामले में छात्र का कहना है कि उसके खाते मे 100रू की इन्ट्री भी की गई है, फिर हमारा खाता बैलेन्स न होने का कारण बता कर बन्द कर दिया गया। जिससे हमारे भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है क्योकि हम अत्यन्त गरीब परिवार से आते है। इसलिए हमे अगली कक्षा मे एडमिशन लेने मे समस्या का सामना करना पड़ रहा।
छात्र पिछले कई दिनों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उसकी सुनवाई नही हुई। पीड़ित का परिवार चिंताग्रस्त है।
मामले में पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि यह सब शाखा प्रबंधक एंव ग्राहक सेवा केन्द्र की घोर लापरवाही के कारण ही हुआ है। वही आस पास के लोगो का कहना है कि बैंक मैनेजर के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतो के बावजूद प्रशासन द्वारा कार्यवाही न करना शासन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे है लोगो ने जल्द से जल्द न्योचित कार्यवाही की माँग की है।

