प्रेमी के साथ 2 महीने से फरार दो बच्चों की माँ व उसके प्रेमी को महिला के परिवार वालों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया। महिला ने जान की परवाह न करते हुए प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की इस तरह से प्रेमी संग रहने की जिद को देखते हुए महिला के ससुरालीजनों ने महिला को उसकी मर्जी पर छोड़ दिया।
यह मामला कुंडा के मौली गांव का है जहाँ की एक महिला दो बच्चो की मां है। उसका अपने ही रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। क्योंकि वह उसके घर आता-जाता था। मौका पाकर दो महीने पहले दोनों घर से भाग निकले। 2 महीने बाद रविवार को दोनों अचानक कुंडा आये, इसकी भनक लगते ही महिला के पति ने प्रधान और पुलिस से मदद की गुहार लगाई, इसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। थाने में पुलिस के सामने उसने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। उसकी जिद देख ससुरालीजनो ने उसे प्रेमी को ही सौंप दिया। इसके बाद दोनों तहसील पहुंचे और नोटेरियल शपथ पत्र के साथ पति-पत्नी के रूप में रहने का हलफनामा तैयार कर पुलिस और ससुरालीजनों को देकर चले गए।
