अधिकारी बन हैकर ने प्रसूता के खाते से उड़ाए हजारों रुपये - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 19 अगस्त 2019

अधिकारी बन हैकर ने प्रसूता के खाते से उड़ाए हजारों रुपये


सावधानी हटी की दुर्घटना घटी ऐसा ही एक मामला प्रतापगढ़, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडै़याडीह  निवासी दुर्गेश मिश्र की पत्नी प्रीति मिश्रा ने एक सप्ताह पूर्व जिला महिला अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया था बेटी पैदा होने पर सरकार की तरफ से प्रसूता को मिलने वाली सहायता राशि के संबंध में एक हैकर ने शनिवार की सुबह गांव की आशा निर्मला देवी को फोन कर प्रीति मिश्रा से बात कराने व खाते में पैसा भेजने की बात कहने लगा तो आशा निर्मला देवी प्रीति मिश्र के घर जाकर लखनऊ के अधिकारी से फोन पर बात करने की बात कही । फोन आते ही हैकर ने अधिकारी  बनकर प्रीती से अकाउंट नंबर, एटीएम नंबर, पिन नंबर पूंछकर खाते में शीघ्र पैसा भेजने की बात कही ।तथा फोन बंद होते ही प्रीति के खाते से एक हजार रुपए हैकर ने उड़ा दिया पैसा निकलने का मैसेज आते ही प्रीति हैरान रह गई।
 इस संबंध में पीड़ित के पति दुर्गेश मिश्र ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है ।