ईंट से कूचकर दिनदहाड़े हुई छात्र की हत्या - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 23 जुलाई 2017

ईंट से कूचकर दिनदहाड़े हुई छात्र की हत्या

IMG-20170723-WA0019

पट्टी, प्रतापगढ : जिले में अपराधियों का हौसला है बुलंद उन्हें नहीं है कोई डर न ही पुलिस प्रशासन से न ही अपराध से । कोचिंग से लौट रहे 8वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। ईंट और पत्थर से कूचकर बालक की दिनदहाडे हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है ।

मृतक छात्र का साथी किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भागकर जान बचाई । मृतक सूरज वर्मा जनपद के अपना दल के नेता बांके लाल वर्मा का इकलौता बेटा था।  चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है।  पट्टी कोतवाली के पहाड़ा मुरार पट्टी क्षेत्र  की घटना है । इस समय भारी पुलिस बल मौके पर है और घटना की जांच में जुटी है पुलिस। जंहा तक अभी तक कि जानकारी है हत्या के आरोपी फरार हैं ।