![]() |
मान्धाता: मान्धाता थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गाँव से भगाई गई नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गुरुवार को इलाहाबाद के कर्नलगंज थाने में मिली पीड़िता ने घर वालो को घटना के बारे में जानकारी दी। इस बाबत में SP से कम्प्लेन दर्ज कर लिया हैं।
मान्धाता क्षेत्र के एक गाँव की 16 वर्षीय किशोरी को 18 जुलाई को गाँव का ही एक लड़का भगा ले गया था। खोजबीन के समय घर वालो को को भगाने वाले युवक के बारे में जानकारी मिली। परिजन लड़की की खोज कर रहे थे, इस बीच बृहस्पतिवार को कर्नलगंज पुलिस स्टेशन से परिजनों को यह सूचना मिली कि लड़की उनके पास है। इसके बाद नाबालिग का पिता कर्नलगंज पुलिस थाने पहुँचा और बेटी को घर लाया। लड़की ने परिजनों को बताया कि गाँव के युवक के साथ तीन अन्य ने बंधक बना कर उसके साथ बलात्कार किया। पिता बेटी को लेकर मांधाता थाने गया तथा बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी देते हुए तहरीर दी, पर पुलिस ने केश दर्ज करने से साफ़ इनकार कर दिया। पीड़िता के पिता को यह कह कर भेज दिया कि एक दो दिन में आरोपी लड़के को पुलिश थाने बुलाएंगे, तब इस मामले की सुनवाई की जायगी। इसके बाद शुक्रवार को पीडिता को लेकर पिता S.P. कार्यालय पहुँचा और दुष्कर्म की घटना की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज कराने की गुहार की।
