![]() |
इस घटना को कवर करने के लिए समाचार प्लस के पत्रकार पहुंचे तो पुलिस ने बदसलूकी कर दी और हथिगवां थाने के दबंग मुंशी ने कवरेज कर रहे पत्रकारों का मोबाइल छीन लिया, कैमरा भी तोड़ दिया। जानकारों के अनुसार हथिगवां थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट में हुई मासूम की मौत के बाद हुए बवाल की सूचना मिलने पर कवरेज करने पहुंचे थे पत्रकार, उसी दौरान थाने के दबंग मुंशी ने पत्रकारों के साथ किया अभद्र व्यवहार किया।
![]() |
प्रतापगढ़ समाचार ने इस खबर को सबसे पहले ट्वीट किया तो शाम लगभग 3 बजे प्रतापगढ़ पुलिस के अधिकारिक ट्वीटर से जबाब आया कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और पत्रकार और मुंशी के बीच समझौता हो गया है, मुंशी ने अनजाने में यह अभद्र व्यवहार पत्रकार के साथ किया। थाने के मुंशी को यह पता नहीं था कि वह पत्रकार हैं परंतु क्या आम जनता होती तो कोई समझौता होता। कोई गरीब होता तो कोई समझौता होता, नहीं होता ये तो सभी मीडिया कर्मियों का दबाव था जो मुंशी ने गलती स्वीकार की वरना कोई आम आदमी होता तो अभी तक जेल जा चुका होता या बेज्जती सह कर चुपचाप बैठ गया होता।

