![]() |
प्रतापगढ़ पट्टी के ऐतिहासिक तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ पट्टी उपजिलाधिकारी जे०पी०मिश्रा ने फीता काट कर 24 नवंबर 2017 को किया।इस शुभअवसर पर सीओ रमेश चंद्र एवं थाना प्रभारी राजेश कुमार की उपस्थिति में मेला अध्यक्ष केशव प्रसाद चौरसिया, प्रबन्धक कमला कांत पांडे ,उप प्रबंधक जुग्गी लाल जायसवाल, महामंत्री कृष्ण कुमार शुक्ला, प्रचार मंत्री रामचरित्र वर्मा, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार खंडेलवाल, आदि की उपस्थिति में एसडीएम पट्टी किया गया,यह मेला 1910 से लगातार लगता है।पट्टी के इस तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले में मौत का कुवाँ, झूले और जादू की लाउड स्पीकर से आने वाले कानफाड़ू आवाज दर्शकों को अपनी तरफ खिंचती रही।मेला मैदान दुकान से पूरी तरह सज धजकर तैयार है और मेला दर्शकों से मेला मैदान खचाखच भरा रहा।इलाके के लोग मनोरंजन के साथ साथ मेले में साल भर की गृहस्थी की सामान भी खरीदते है।मेलार्थियों के मनोरंजन के लिये मौत का कुवाँ, झूला,सर्कस व जादू आदि मुख्य आकर्षण के केन्द्र रहे।
![]() |
वही किसानों के लिये लकड़ी के सामान, तख्त,मेज,दरवाजा,कुर्सी आदि गृहउपयोगी लकड़ी की वस्तुएं उपलब्ध है।इसके अलावा लोहे के बने औजार,कम्बल,साड़ी, कोट पैट,रजाई गद्दा,ऊनी कपड़े आदि की भी दुकानें सजी है।रामलीला समिति के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये चुस्त-दुरुस्त नजर आयी। कृष्णा दल वाले ने भी की आरती रमेश सिंह राम और लक्ष्मण भगवान जी की आरती की आरती भरत लाल, रणविजय सिंह, लखन वर्मा, विनोद आज उपस्थित रहे।

