![]() |
डेरवा: महेशगंज थाना अतर्गत आने वाले जियावन का पुरवा गाँव के रहिवासी 30 वर्षीय पीसीओ संचालक राजीव कुमार द्विवेदी मोटर साइकिल से रविवार को बाजार की तरफ जा रहे थे। रास्ते में लाला का पुरवा गाँव के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार के रहने वाले उजैल पुत्र मो हुसैन और नबीज पुत्र सुहैल की बाइक की आमने सामने भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी 108 नंबर पर एंबुलेंस को दी, मगर 40 मिनट हो जाने के बाद भी एंबुलेंस नही आई तो मौके पर पंहुचे घरवाले प्राइवेट साधन से स्थानीय डॉक्टरों के पास उपचार के ले गए। स्थिति गंभीर होने के वजह से राजीव को चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफेर किया। वहां युवक की मौत हो गई।
दूसरी घटना है, बाघराय थाना अंतर्गत उमरी कोटिला ग्राम की जहाँ के निवासी अध्यापक संगम लाल शर्मा पुत्र राम दयाल रविवार के दिन कहीं गए हुए थे। रास्ते में अतरसुई मोड़ के पास रायगढ़ गाँव के रहिवासी विनय पाल पुत्र राजेंद्र की गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। घटना में दोनों जख्मी ल हो गए। उन्हें उपचार के लिए चक बाघराय में एडमिट कराया गया। जहाँ स्थिति गंभीर होने पर पीड़ित संगम लाल को जिला अस्पताल ले जाया गया।
