प्रतापगढ़ सिटी के एक दूकान में लगी आग, लाखो का सामन जल के राख - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 21 अगस्त 2017

प्रतापगढ़ सिटी के एक दूकान में लगी आग, लाखो का सामन जल के राख


रविवार सुबह प्रतापगढ़ शहर के ठठेरी बाजार में शॉर्ट सर्किट से किराने की दूकान में लगी आग से लाखों रुपये की कीमत का सामन जल कर ख़ाक हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल दल की 3 गाड़ियां बुलानी पड़ीं, जिसमे 3 घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग बुझाने के दरम्यान राजमार्ग पर जाम के स्थिति पैदा हो गई।
ठठेरी बाजार के रहने वाले अशोक खंडेलवाल किराने के होलसेल व्यवसायी हैं। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर अपने तीन महला के मकान के बेसमेंट को गोदाम बना रखा है। रविवार को सबेरे लगभग 7 बजे शार्ट सर्किट से गोदाम से आग लग गई। लगभग सवा सात के दौरान गोदाम से धुआं और आग की बड़ी लपटें उठती दिखाई देने गई तो हड़कंप मच गया। आग बुझा पाने में असफल रहने पर लोगों ने फायरब्रिगेड (दमकल विभाग) को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड के संग ही पुलिस भी पहुंची। लगभग 3 घंटे के मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी और हडकंप की स्थिति कायम हो गई। अग्निशामक दल के अधिकारीयों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के वजह बेसमेंट में आग लग गई थी। आग लगने से हुई क्षति का आंकलन अनुसार दो लाख से ज्यादा का सामान जल कर रख हो गया है।