प्रतापगढ़ के होनहार वकील बने अपर जज - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 21 अगस्त 2017

प्रतापगढ़ के होनहार वकील बने अपर जज

 
प्रतापगढ़, जिले के रानीगंज क्षेत्र के लच्छीपुर पांडेय का पुरवा गांव के एक वकील राकेश पाण्डेय जो इलाहाबाद हाइकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं,उनका चयन अपर जज के पद पर हुआ है।  साल 2016 की उच्च न्यायिक सेवा एचजेएस परीक्षा में वो सफल हुए और उनका चयन हुआ तो परिजन सहित गांव व क्षेत्र के लोग खुश हुए और मिठाई बांटी।
        पांडेय का पुरवा गांव के निवासी उमा शंकर पांडेय जिनके पुत्र राकेश ने प्राथमिक शिक्षा इलाहाबाद में भारत स्काउट गाइड विद्यालय में ग्रहण की और जीआईसी से हाईस्कूल किया इसके बाद उन्हीने ग्रेजुएशन बीए और वकालत की पढ़ाई एलएलबी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरा किया। पिछले चौदह साल से हाईकोर्ट इलाहाबाद में ही प्रैक्टिस कर रहे थे साथ ही साथ तैयारी भी कर रहे थे। रविवार को राकेश अपनी मां सुधा, पत्नी प्रतिभा के साथ अपने घर पहुंचे। जंहा उनके चाचा प्रभाशंकर पांडेय, चाची, बहन के अलावा पूर्व तहसील बार अध्यक्ष रानीगंज विजयशंकर यादव सहित कईलोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।