31 हजार दीपों से जगमगाया बाबा घुइसरनाथ धाम - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 24 नवंबर 2017

31 हजार दीपों से जगमगाया बाबा घुइसरनाथ धाम

दीपों से जगमगाते बाबा घुइसरनाथ  
लालगंज, प्रतापगढ़| जिले के सबसे प्रसिद्द धार्मिक स्थलों में से एक लालगंज के कुम्भापुर ग्राम स्थित बाबा घुइसरनाथ धाम कल गुरूवार को 31 हजार दीपों से जगमगाता रहा। नाग दीपावली के पावन अवसर पर बाबा धाम में दुर्गा मानव सेवा कल्याण समिति के तत्वावधान में ग्यारह हजार पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन-अर्चन करने के पश्चात सई नदी में प्रवाहित किया गया। इस दौरान शाम को 31 हजार दीपों को प्रज्वलित कर घुश्मेश्वरनाथ धाम को रोशन किया गया। इस मौके पर शाम तक श्रद्धालुओ की भारी भीड़ रही।  
धाम में जलाए गए दिए