प्रसाशन के न सुनने पर, गड्ढा युक्त सड़क पर प्रधान ने दिखाई दरियादिली - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 12 अगस्त 2017

प्रसाशन के न सुनने पर, गड्ढा युक्त सड़क पर प्रधान ने दिखाई दरियादिली

 
कुंडा, प्रतापगढ़ :  कालाकांकर ब्लॉक के नवाबगंज चौराहे से नहरकोठी क्षेत्र तक बनी सड़क पर बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे हो गए थे। जो कि पूरी तरह से जानलेवा हैं। जिसकी वजह से सड़क पर आवागमन करने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आए दिन कोई न कोई गिर घायल हो जाता था । जब इसकी शिकायत लोगों ने बार बार अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों से भी की, लेकिन किसी ने ध्यान देना उचित नहीं समझा। लेकिन शुक्रवार को वर्तमान ग्रामसभा के प्रधान रियाज अहमद ने ईंट गिरवाकर और गड्ढों को भरवा कर सड़क को गड्ढामुक्त करा दिया। प्रधान की इस पहल से सड़क पे चलने वाले लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।