PHC बाबागंज में नही मिले डॉक्टर, तड़पती रही प्रेग्नेंट महिला - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 9 अगस्त 2017

PHC बाबागंज में नही मिले डॉक्टर, तड़पती रही प्रेग्नेंट महिला


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में डॉक्टरों के अनुपस्थिति से आम जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े 8 बजे एक महिला को प्रसूति पीड़ा हुई तो उसके परिवार वाले उसे अस्पताल ले कर पहुंचे मगर उधर कोई डॉक्टर, एएनएम आदि नहीं मिले। वह पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) में तड़पती, बिलखती रही, और डॉक्टरों के आने प्रतीक्षा करती रही।रामेश, जियालाल अमित आदि भी उपचार के लिए डॉक्टरों के आने का पर्तीक्षा करते रहे। लेकिन चिकित्सकों की कुर्सी वीरान ही रहा। कोई भी मरीजो को देखने नही आया। डॉक्टरों  की इस प्रकार की लापरवाही किसी भी मरीज की जान ले सकती हैं। आखिर कब अपनी जिम्मेदारी चिकित्सक समझेगे? प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।