गायघाट में एक युवक को अपाची सवार बदमाशों ने गोली मार दी, अस्पताल ले जाते वक़्त हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 31 अगस्त 2017

गायघाट में एक युवक को अपाची सवार बदमाशों ने गोली मार दी, अस्पताल ले जाते वक़्त हुई मौत

प्रतापगढ़ जिले में प्रतिदिन कहीं न कहीं प्रतापगढ़ वासियों की हत्या कर दी जाती है। पुलिस कितना कार्य कर रही  है यह प्रतिदिन हो रही घटनाओं से पता लग रहा है। बदमाश बेख़ौफ़ हैं इन बेखौफ बदमाश को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। आज गुरुवार को अपाची बाइक सवार बदमाशों ने नगर कोतवाली के अंतर्गत गायघाट के आगे रामराम चौराहे पे मिनी बैंक शाखा संचालक को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मृत्यु हो। मृतक का नाम अजीत सिंह है।
अजीत के पिता फैजाबाद के निवासी सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने प्रतापगढ़ कचहरी में कसम करते थे। काम करने के दौरान ही उन्हींर बलीपुर में शिवजीपुरम में अपना खुद का घर बनवा लिया था। उनके दो बेटों हैं बड़ा अरुण वाराणसी में रेलवे में इंजीनियर है। मृतक अजीत (40) उनका छोटा बेटा था। जो तीन साल पहले तक एमआर था लेकिन ज्यादा कमाई के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक मित्र बन गया था। अजीत शहर से सटे गायघाट के रामराम चौराहे पर ही बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा चलाता था। गुरुवार शाम वह स्कूटी से मिनी शाखा खोलने के लिए जा रहा था। उसकी स्कूटी सई नदी का पुल पारकर ही की थी कि पीछे से सफेद रंग की एक अपाचे बाइक से आ रहे तीन बदमाशों उसे टक्कर मार दी। अजीत  जब स्कूटी सहित गिर गया तो बदमाशों ने पिस्टल से उसके कंधे, सीने व पेट में तीन गोलियां तड़तड़ा दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।  अस्पताल ले जाते समय ही अजीत की मौत हो गयी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  इस खौफ़नाक घटना से मौत की खबर सुन अजीत के परिजन रोते-बिलखते व परिचित पोस्टमार्टम हॉउस पहुंच गए। लोगों ने बताया कि अजीत के कोई संतान नहीं थी। अजीत  व उसकी पत्नी में हमेशा से ही आपस में विवाद रहा है। कुछ भी हो लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर कार्यवाही करने की बात कर रही है।