कुण्डा : महेशगंज थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार की देर रात चोरों ने साधन सहकारी समिति प्रीतमपुर के महेशगंज बाजार स्थित गोदाम से डीएपी खाद की 250 बोरियां पार कर दी। मंगलवार की सुबह जब घटना की जानकारी समिति के अध्यक्ष रॉबिन सिंह को हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। घटना महेशगंज थाने के महेशगंज बाजार की है। साधन सहकारी समिति के सचिव ने महेशगंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। देर शाम तक न नुकुर के बाद एडीओ कॉपरेटिव रोहित वर्मा के आने पर पुलिस ने तहरीर ले ली । यह घटना महेशगंज थाने से महज 150 मीटर दूर घटी और पुलिस को कानोंकान खबर तक न हुई ।
मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017
सहकारी समिति गोदाम से 250 बोरी डीएपी खाद चोरी, काफी जद्दोजहद के बाद एसओ ने ली तहरीर
कुण्डा : महेशगंज थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार की देर रात चोरों ने साधन सहकारी समिति प्रीतमपुर के महेशगंज बाजार स्थित गोदाम से डीएपी खाद की 250 बोरियां पार कर दी। मंगलवार की सुबह जब घटना की जानकारी समिति के अध्यक्ष रॉबिन सिंह को हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। घटना महेशगंज थाने के महेशगंज बाजार की है। साधन सहकारी समिति के सचिव ने महेशगंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। देर शाम तक न नुकुर के बाद एडीओ कॉपरेटिव रोहित वर्मा के आने पर पुलिस ने तहरीर ले ली । यह घटना महेशगंज थाने से महज 150 मीटर दूर घटी और पुलिस को कानोंकान खबर तक न हुई ।
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध