कुण्डा : अपने घर के नजदीक शौच के लिए गए बच्चे को विषैले जंतु ने काट लिया। जानकारी मिलने पर तुरंत परिजनों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा भवानीगंज गांव निवासी सागर सोनी का बेटा अंशू (उम्र 3 वर्ष ) मंगलवार की सुबह घर के बाहर शौच के लिए गया था। वहां उसे किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया। जंतु के काटने पर वह चीखते हुए अपने घर पहुंचा और घरवालों को इसकी जानकारी दी। हालत खराब होती देख परिजन उसे लेकर पास के एक निजी चिकित्सक के पास गए। जहां इलाज के दौरान आधे घंटे के भीतर ही मासूम ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने अंशू के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, अंशू के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017
विषैले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत
Tags
# हादसा
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
हादसा
Labels:
हादसा
