![]() |
जेठवारा, प्रतापगढ़| जेठवारा थानान्तर्गत आने वाले गाँव कटरा गुलाब सिंह के पास नंदा का पूरवा गाँव में एक युवक ने खुद को कमरे के अन्दर बंद कर चुल्ले में फंदा डालकर फांसी लगा ली। मौके पर उपस्थित पुलिस शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट लिखी थी, जो कमरे से बरामद हुई।
मंगलवार को दोपहर जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के नंदा का पुरवा गाँव के रहने वाले २९ वर्षीय महेश ने में खुद को कमरे के भीतर बंद कर चुल्ले के रस्सी डाल फांसी पर लटक गया। जब दोपहर के बाद घर वाले उसे बुलाने के लिए गये तो कमरा अन्दर से बंद था। बाहर से आवाज देने पर भी अन्दर से कोई हरकत नही हुयी तब परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद आयी पुलिस ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरे के अन्दर प्रवेश लिया। कमरे के भीतर चुल्ले पर फंदे के सहारे युवक का लाश लटक रहा था। कमरे में ही आत्महत्या के पहले लिखी सुसाइड नोट भी बरामद हुयी। मामले में कटरा गुलाब सिंह चौकी इन-चार्ज कमलेश पांडे ने कहा कि मृतक के कमरे से मिली सुसाइड नोट में मृतक ने किसी से किसी अनबन या विवाद का उल्लेख नहीं किया है।
