 |
| फोटो: निलंबित लालगंज कोतवाल बालेन्दु गौतम |
लालगंज, प्रतापगढ़| वैसे तो पूरे जनपद में अपराध का बोलबाला है, लेकिन इन दिनों लालगंज क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर लालगंज कोतवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। जनपद के लालगंज क्षेत्र में इन दिनों हत्याएं, चोरी-छिनैती, लूटपाट आदि अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इन अपराधो का खुलासा करने और क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन नाकायाब साबित हुयी है।
 |
| फोटो: नवनियुक्त लालगंज कोतवाल तुषार दत्त त्यागी |
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुए दो हत्याओं से नाराज पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने कोतवाल बालेन्दु गौतम को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर तुषार दत्त त्यागी लालगंज के नये कोतवाल बनाए गए।