![]() |
| file:representational |
जिले में बदमाशों के मन मे पुलिस का कितना डर है इसका एक और नमूना देखने को मिला जब मंगलवार को सिटी कस्बा स्थित पीबी कॉलेज से परीक्षा देकर निकले छात्रों पर बदमाशों ने देशी बम फेंककर हमला किया। बम की आवाज सुनकर कॉलेज और आसपास के लोग घबरा गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी छात्र अभिषेक तिवारी निवासी मीराभवन, अंतू क्षेत्र के ईशीपुर गाँव निवासी अतुल शुक्ला व सैफ खान निवासी सिटी मोहल्ला को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दिया।
बम फेंकने के बाद बदमाश हमेशा की तरह भाग निकले और पुलिस ने अपना सबसे फेवरेट काम दबिश देना शुरू कर दिया है। कॉलेज के छात्रों ने बातचीत में नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि मामला आपसी रंजिश का है, छात्रों ने अप्रत्यक्ष रूप से इशारा इश्कबाजी की तरफ भी किया।
