प्रतापगढ़ कोतवाली मानधाता क्षेत्र के अंतर्गत वीरमपुर गांव में आज शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिल जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस बल पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लिया महिला की उम्र लगभग 35 से 40 साल के बीच में है दोनों हाथ में हरी चूड़ी पहने हैं दोनों पांव में पायल भी है दोनों हाथ में गोदना गोदा गया है शव को पुलिस ने कबजे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है यह जानकारी कोतवाली मानधाता के प्रभारी निरीक्षक महा माया प्रताप सिह ने बताया है अभी तक शव की पहचान नही हो पायी है। पुलिस छान बीन कर रही हैं।
बुधवार, 4 अक्टूबर 2017
अज्ञात महिला की लाश नहर में मिली
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Nitish tiwari
अपराध
Labels:
अपराध
