सांसद निधि में दलाली,भ्रष्टाचार व धांधली की तगड़ी आशंका - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 4 अक्टूबर 2017

सांसद निधि में दलाली,भ्रष्टाचार व धांधली की तगड़ी आशंका

जिले में विद्यालयों को दी गई सांसद निधि में भी गड़बड़ी की आशंका है। पहली किस्त लेने के बाद कई विद्यालय संचालक दूसरी किस्त लेने नहीं आए। कई विद्यालय संचालकों को तो पहली किस्त लिए हुए एक साल से अधिक का समय बीत गया है। कुछ तो दूसरी किस्त लेने के बाद तीसरी लेने नहीं जा रहे हैं। ऐसे में डीआरडीए ने 28 विद्यालय संचालकों को नोटिस दिया है। जिले में कई विद्यालयों को सांसद ने अपनी निधि से 10 से 25 लाख रुपये तक दिया है। उन्हें इसका उपयोग विद्यालय के कक्ष बनाने में करना होता है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) ने ऐसे विद्यालयों को पहली किस्त देने के बाद कार्यपूर्ति का विवरण देकर दूसरी किस्त लेने का निर्देश दिया था। कुछ विद्यालय तो दूसरी किस्त लेने के बाद एक साल से अधिक का समय बीत गया लेकिन तीसरी किस्त लेने नहीं आए। विद्यालय संचालकों को पत्र भी भेजा गया लेकिन उन लोगों ने न तो कार्यपूर्ति का प्रमाण जमा किया और न ही दूसरी किस्त की मांग की। ऐसे में डीआरडीए ने 28 विद्यालय चिन्हित कर सभी को नोटिस दिया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर वे कार्य पूरा कराकर कार्यपूर्ति का विवरण न दिए तो आवंटित धनराशि 18 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूल की जाएगी। परियोजना निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि पहली किस्त लेने वालों को छह माह में कार्यपूर्ति देने का निर्देश दिया गया था। एक साल का समय बीतने के बाद भी लोगों ने कार्यपूर्ति नहीं दी। ऐसे विद्यालय संचालकों को नोटिस भेजा गया है। जवाब न मिलने पर सभी से ब्याज सहित वसूली की जाएगी।