वर्तमान परिदृश्य में प्रतापगढ़ जिले के सबसे चर्चित कुंडा के शेखपुर आशिक स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार के दिन को हनुमान जी का दर्शन व पूजन किया गया। चर्चित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद के संयोजन में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ था। इसका नेतृत्व भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ किया। मंदिर पर पहुंचने पर उत्साहित कुंडा वासियों ने जय श्रीराम के तेज नारे लगाए।
करीब दो घंटे तक समर्थकों के साथ बैठे भजन- कीर्तन का आयोजन हुआ खुद भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह ने भजन- कीर्तन में खुद को रमा दिया, इसके बाद आरती की। भजन - कीर्तन करने के बाद प्रसाद वितरण भी उन्होंने ही कराया,उसके बाद भदरी लौटे। लेकिन देर शाम तक लोग प्रसाद पाने को जुटे रहे। भदरी नरेश की अगवानी कुंडा से शेखपुर तक युवाओं ने मोटरसायकिल रैली भी निकाली थी।

