जिलाधिकारी शम्भु कुमार केवल अपने उत्तर दायित्व को निभा रहे हैं वो ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं जिससे प्रतापगढ़ के लोगों में उनके प्रति कोई विश्वास बढ़े वो खुुुश हो।
इसी क्रम में आप देखिए कि इन्होंने ग्राम खरहर ब्लॉक शिवगढ़ में चौपाल लगाकर कराये गये कार्यो की समीक्षा बैठक करी, यह बड़ी अच्छी बात है। अच्छी बात ये भी है कि इस चौपाल में जिलाधिकारी ने मुख्य रूप से बिजली व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास, तालाबो का जीणोद्धार, आजीविका मिशन, सम्पर्क मार्ग, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन जैसे मुद्दो पर ग्रामवासियों से जानकारी ली ।
जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को एक शिकायत मिली कोटेदार की तो जिलाधिकारी ने कोटेदार के खिलाफ जांच का आदेश दिया और जिला पूर्ति अधिकारी को यह निर्देश दे दिया कि कार्ड धारको से जानकारी लें अगर कमी पायी जाती है तो कोटा निरस्त किया जाये।
अब बात आती है कि इन्होंने आशा के अनुरूप क्या नहीं किया एक आम ग्रामीण से आप उसका दर्द पूछिये यह पूछिये की क्या आपको ब्लॉक में कोई अधिकारी तवज्जो देता है तो आपको उचित जबाब मिल जाएगा। आप युवाओं से लेकर अधेड़ों तक भी एक बार पूछ लीजिये की क्षेत्र की पुलिस ईमानदार है या बेईमान और सबसे बड़ी बात की आप यही पूछ लेते की प्राइमरी पाठशाला खरहर में सब कुछ व्यवस्थित है या नहीं क्या अध्यापक समय पर आते हैं, क्या प्रधान जी खरहर में विकास कर रहै हैं आपको असली जबाब मिल जाता लेकिन आपने 1 से 2 निपटाई बाकी सुन ली अपना कागजी कोरम पूरा किया और निकल गए। आप इतने अच्छे अधिकारी हैं आपका इतिहास बहुत अच्छा है प्रतापगढ़ के लोगों को आपसे बहुत आस है कृपया ध्यान दीजिए।
अंत मे जिलाधिकारी सरकारी स्कूल गए वहां आम और सागवन का व लगाया।
इस चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, परियोजना निदेशक अरविन्द सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार वर्मा सहित अन्य विभागों के बड़े अधिकारी रहे। कुल मिलाकर इन लोगों ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। जबकि इनसे बेहतर करने की उम्मीद अभी भी है।

