बेल्हा का लाल मुम्बई से अपने परिवार के साथ ट्रेन से घर आ रहा था लेकिन उसे नहीं पता था की वह बेल्हा की धरती छू भी नहीं पायेगा और मौत उसे अपने आगोश में ले लेगी।
बेल्हा के रहने वाले विकास की बछरावां में ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। जब सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
अपने प्रतापगढ़ के कंधई क्षेत्र के पयागपुर औरिस्ता के निवासी मेहीलाल हैं जिनका 27 वर्षीय बेटा विकास जो महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2 वर्ष से एक प्राइवेट जॉब कर रहा था। काफी दिन से घर नहीं आया था तो दिवाली का पर्व घर पर मनाने के लिए वह उद्योगनगरी एक्सप्रेस से अपने परिवार के साथ निकला, इस युवक की पत्नी सरिता व दो वर्षीय बेटी डाली भी उसी ट्रेन में थी विकास के साथ थी।
हुआ ये कि मंगलवार सुबह 7 बजे ट्रेन जब बछरावां स्टेशन पर रोकी गई तो इनके पास पानी खत्म था तो परिवार के लिए अपने लिए विकास पानी लेने नीचे उतरा लेकिन वह पानी लेने के लिए पहुंच पाता कि इसी बीच ट्रेन चल दी। अब वह किसी तरह दौड़कर ट्रेन पर चढ़ गया लेकिन पूरा संहल नहीं पाया था और ट्रेन के द्वारा तेज झटका लगने की वजह से वह ट्रेन के नीचे चला गया गया। आस पास खड़े लोगों ने यह देख तुरन्त चेन पुलिंग की और ट्रेन रोक दी गई लेकिन प्रभु को कुछ और ही मंजूर था। लोगों ने मौके पर पहुँचकर देखा तो विकास की सांसें थम चुकी थी। पत्नी बदहवास कुछ समझ ही नहीं पाई। बिटिया सबका मुहं देख रही थी। परिजनों के पास जानकारी आई तोे परिजन शव बछरावां से लेकर आये।
