सड़क हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017

सड़क हादसे में युवक गम्भीर रूप से घायल

प्रतापगढ़ नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंसार गंज निवासी बाइक सावर साजिद हुसैन (25) पुत्र अनवर हुसैन कार की टक्कर से जख्मी हो गया। देर शाम साजिद घर से बाइक से नवाबगंज चौराहा जा रहा था। नवाबगंज चौराहे पर इलाहाबाद लखनऊ राजमार्ग पर पहुंचा तो तेजी से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।