पटाख़े ख़रीद घर लौट रहे पूर्व प्रधान के पति की गोलियों से भूना, हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017

पटाख़े ख़रीद घर लौट रहे पूर्व प्रधान के पति की गोलियों से भूना, हुई मौत


प्रतापगढ़ महेशगंज इलाके के पूरे भिखारी गांव के रहिवासी ४५ वर्षीय त्रिलोकी गुप्ता की पत्नी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर गांव के रमेश के साथ त्रिलोकी मोटरसाइकिल से पटाखा खरीदने निकले थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वह लालगंज थाना क्षेत्र के धारूपुर से पटाखा खरीदकर लौट रहे थे। लालगंज के ही जसमेढ़ा गांव के पास पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने त्रिलोकी को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से त्रिलोकी मोटरसाइकिल से गिर गया, जिसके बाद बदमाश उसके नजदीक आए और तीन गोलियां उसके सीने में दाग दी और संग्रामगढ़ की तरफ भाग निकले। घायल पूर्व प्रधान पति विहोश हो गया। गोली की आवाज सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने फोन से पुलिस को सूचना दी, जब तक पुलिस आती तब तक घायल की मृत्यु हो चुकी थी।


मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे गांव की प्रधानी रंजिश बताई जा रही है। चुनावी रंजिश का मामला है। त्रिलोकी को कांग्रेस समर्थक बताया जा रहा है। पुलिस जाँच कर रही है।