रोजगार सेवको ने ब्लॉक मुख्यालयों में किया हड़ताल, कामकाज ठप्प - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 31 अगस्त 2017

रोजगार सेवको ने ब्लॉक मुख्यालयों में किया हड़ताल, कामकाज ठप्प

Add caption
प्रतापगढ़| जिले के ब्लॉक मुख्यालयों पर रोजगार सेवकों ने कई मांगों के लिए प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी किया। यह प्रदर्शन 5 सितंबर जारी रहेगा।
जनपद के सभी ब्लॉक हेडक्वाटर पर रोजगार सेवकों ने अपनी कई मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अगले पांच सितंबर तक इसी प्रकार चलेगा। गुरुवार के दिन पेंडिंग पड़ी नौ सूत्री मांगों के लिए रोजगार सेवकों ने ब्लॉक दफ्तरों पर प्रदर्शन किया। जिले के 17 ब्लॉक अध्यक्षों ने कर्मचारियों व साथियों के साथ ब्लॉक कार्यालय में हड़ताल की। रोजगार सेवकों ने कहा कि पंचायत असिस्टेंट भर्ती पर प्रतिबंढ लगायी जाये। प्रदर्शनकारियों की  मांग है कि स्टेट एम्प्लॉयी का दर्जा दिये जाने के संग नियमित मानदेय भुगतान हो। पारिश्रमिक के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाये। सभी ब्लॉक कार्यालयों में हड़ताल से कामकाज पुर्णतः ठप्प हो गया है। रोजगार सेवकों ने बताया कि यह प्रदर्शन का सिलसिला पांच सितंबर तक ब्लॉक मुख्यालय पर जारी रहेगा। यदि परदेश सरकार उनकी डिमांड को पूरा नहीं करती है तो 12 सितंबर को राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में धरना प्रदर्शन भी  किया जाएगा।