![]() |
प्रतापगढ़| क्षेत्र के छत्रधारी इंटरमीडिएट कॉलेज लखपेड़ा कोटा भवानीगंज के प्रबंधक व अवध के भूतपूर्व ढिंगवस रियासत के लाल दिवाकर प्रताप सिंह उर्फ़ छोटे भैया के सुपुत्र कुंवर शशांकर प्रताप सिंह उर्फ़ रिशू का दिल्ली में इलाज के दौरान बीती मध्य रात्रि में निधन हो गया। दो दिन पहले उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। जहाँ उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। कुंवर शशांकर प्रताप सिंह की निधन की खबर इलाके में फैलते ही पूरा इलाका शोक की लहर में डूब गया। अभी 6 महीने पहले ही शशांकर प्रताप का विवाह हुआ था। बता दें कि कुंवर शशांकर प्रताप जिले के भूतपूर्व रियासत ढिंगवस से ताल्लुक रखते है। शशांकर वर्ष 2010 में हुए पंचायत चुनाव में बाबागंज द्वितीय सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े थे।
