कच्ची दीवार गिरने से पिता-पुत्र व गाय-बछड़े की मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 31 अगस्त 2017

कच्ची दीवार गिरने से पिता-पुत्र व गाय-बछड़े की मौत





मान्धाता| प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली मानधाता के अंतर्गत आने वाले गाँव हैसी में पिता-पुत्र समेत गाय बछड़े की मौत कच्ची दीवार गिरने से हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची है।

घर की जर्जर दीवार गिरने से पिता, पुत्र व मवेशियों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर विश्वनाथगंज विधायक डॉ० आर० के० वर्मा , तहसीलदार सदर , सीओ रानीगंज, एसओ मांधाता लेखपाल, ग्राम प्रधान कंचन देवी ,सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए है । विधायक डॉ० आर० के० वर्मा ने कहा यह हृदय विदारक घटना है, हम परिजनों की हर सम्भव मदद करेंगे। पीड़ित परिवार को कृषि दुर्घटना बीमा व दैवीय आपदा का लाभ मिलेगा॥ सीडीओ राज कमल यादव ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। घटना मान्धाता थाना क्षेत्र के हैंसी परजी का है।