कुंडा, प्रतापगढ़| बाबागंज विकास खंड के पुरैली मखदूमपुर गांव में मुंबई के कारोबारी और बिल्डर दिनेश विश्वकर्मा की अगुवाई में बीते 25 अगस्त को विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराकर गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया था। बाबागंज के पुरैली मखदूमपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित था।
 |
|
जिसका बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजक दिनेश सेठ व उनके पिता राम सुंदर विश्वकर्मा, अरुण एवं विनोद विश्वकर्मा द्वारा भूतपूर्व मंत्री राजाराम पाण्डेय के पुत्र पूर्व प्रत्याशी सपा विश्वनाथगंज संजय पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, विश्वकर्मा विकास एवं सुरक्षा समिति के सह राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकरन लाल विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा, नित्यम विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा, गिरीश विश्वकर्मा, श्याम लाल, लाल बहादुर, राम कैलाश शिव प्रसाद, राम विशाल, प्रधान पंकज मिश्रा, सुरेंद्र पाठक, विपुल तिवारी, प्रधानाचार्य सरोज सिंह, शिक्षक विनोद विश्वकर्मा गुरुजी, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, देवेंद्र गुप्ता, दीपक पाठक, ओम प्रकाश पाठक समेत सैकड़ो गणमान्य लोगों को अंग वस्त्रम, श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवकरन लाल विश्वकर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से लोगों में भाईचारा बढ़ता है। ऐसे आयोजनों में लोगों को एक साथ बैठने का मौका मिलता है। दीपक शर्मा ने कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी रहती है। इस प्रकार के आयोजन से लोगों में धर्म की भावना और मजबूत होती है। समाजवादी पार्टी नेता संजय पांडेय ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है और प्रचार प्रसार होता है। इसके पूर्व आए हुए अतिथियों ने गणेश जी का पूजन अर्चन किया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जो दोपहर बाद शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुवार को प्रतिमा का बड़े धूमधाम के साथ विसर्जन कर दिया गया। इस मौके पर प्रदीप विश्वकर्मा, डा. शिव कुमार, राजाराम, पारस नाथ, रवींद्र कुमार, बब्बू विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।