गुमटी का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए हज़ारो का सामान - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 31 अगस्त 2017

गुमटी का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए हज़ारो का सामान


पट्टी| बुधवार को पट्टी थाना अंतर्गत आने वाले गाँव उड़ैयाडीह में चोर ने एक गुमटी का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपये का सामान उड़ा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पट्टी थाने में लिखित तहरीर दी है। पट्टी थाना अंतर्गत उड़ैयाडीह बाजार में राम कुमार गुप्ता ने गुमटी खोलकर पान की दुकान चलाता है। हर रोज की भांति बुधवार शाम दुकान बढ़ा कर वह अपने घर चला गया। रात के अँधेरे में चोरों ने गुमटी का लॉक तोड़कर सात सौ रुपये कैश और लगभग दस हजार रुपये का पान मसाला, गुटका, सिगरेट, तम्बाकू के साथ-साथ अन्य सामान उठा ले गए। सबेरे जब गुमटी का ताला टूटा देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दूकानदार राम कुमार को दी तो वह भागा -भागा दुकान पहुंचा। दूकान में हुई चोरी की घटना देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित राम कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर दी है, उसकी शिकायत पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।