एक कॉमरेड कम्युनिस्ट आज सपाई हो गया - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 31 अगस्त 2017

एक कॉमरेड कम्युनिस्ट आज सपाई हो गया


प्रतापगढ| गुरूवार को लाल झण्डे के सिपाही ने समाजवादी पार्टी में विश्वास जताते हुए लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण करते पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दे कि कम्युनिस्ट पार्टी के जूझारू नेता एवं अधिवक्ता अभिषेक तिवारी ने गुरूवार के दिन लखनऊ में अपने दर्जनो समर्थको के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक नागेन्द्र सिह उर्फ़ मुन्ना यादव, सपा जिलाध्यक्ष भइया राम पटेल, महासचिव इरशाद सिद्दीकी और व जिलाध्यक्ष गीता यादव और सलोवा के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ल की उपस्थिति मे सपा में शामिल हुए । अभिषेक तिवारी व उनके समर्थको को सपा प्रदेशध्यक्ष नरोत्तम ने सदस्यता ग्रहण कराई ।