![]() |
| तालाब में पड़ी हुई वृद्ध की लाश |
आज दिन गुरूवार की सांय लगभग 8 बजे प्रतापगढ़ जिले के रमईपुर नेवादा गाँव में स्थित तालाब के बीच गांव के लोंगो को एक लाश तैरती दिखाई दी। ग्रामीणों में लाश देखते ही हड़कंप मच गया। यह खबर पूरे गाँव सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। इस सूचना पर पुलिस पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण मिल जुल कर किसी तरह से लाश बाहर निकाली। लाश निकालने से पहले लोगों को लगा यह किसी अधेड़ की लाश है। लेकिन लोगों द्वारा लाश निकालने के बाद उसकी पहचान हुई । परिजनों ने आकर लाश को पहचाना। यह लाश डेईडीह गाँव निवासी नन्हे यादव उर्फ़ प्रभुनाथ के रूप में हुई। जिनकी उम्र 65 थी।
