![]() |
लालगंज, प्रतापगढ़| बुद्धवार को कोतवाली क्षेत्र लालगंज अंतर्गत आने वाले गाँव कांसापुर पास नदी के किनारे घाट पर एक महिला का लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। महिला नवविवाहित बताई जा रही है। महिला की शिनाख्त रायबरेली जिले के बीरपुर गाँव की रहिवाशी के तौर हुई है।
मौके पर मौजूद घरवालों ने नवविवाहिता का मर्डर किये जाने की आशंका जतायी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मत्तूपुर घाट के पास कांसापुर गांव के निकट नदी किनारे दोपहर में एक महिला का लाश मिलने की खबर ने पर स्थानीय लोगों में हडकंप मचा दिया।
शव की शिनाख्त पडोसी जिले रायबरेली के डीह थाना अंतर्गत बंगला गांव के रहने वाले राजेन्द्र कोरी की 22 वर्षीय पत्नी मीरा कुमारी के तौर पर हुई है। मृतका मीरा कुमारी रायबरेली के डीह थाना स्थित बीरपुर गाँव निवासी पलटूराम की बेटी है।
नदी में लाश उतराने की सूचना पर लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर आई तो वहाँ मृतका के ससुराल पक्ष के लोग लाश को नदी से बाहर निकालने की जद्दोजहद कर रहे थे। इस बारे में ससुराल पक्ष का कहना है कि नवविवाहिता बीते 26 अगस्त को नदी किनारे शौंच को गयी थी। शौंच के समय नदी में समा गई।
काफी खोजने के बाद भी उसका अता-पता नहीं चल पा रहा था। वहीं जानकारी पर पहुंचे मृतिका के मायके के लोगों का कहना है कि उनकी बेटी की शादी लगभग 6 महीने पहले हुई है। कामकाज के चक्कर में उसका पति बहार रहता है।
मायके पक्ष के लोगो का इस घटना को लेकर कह रहे है की जब टॉयलेट घर में ही बना है तो भला कोई नदी के किनारे शौंच के लिए क्यों जाएगा। मायके पक्ष ने आरोप लगया है की सुसुराल वालों ने हत्या करके शव को नदी में फेंक दिया।
कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि गाँव कांसापुर के नदी किनारे मिले नव विवहित महिला के लाश की शिनाख्त हो गई है। शव का पोस्टमोर्टेम कर पीएम को भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

