माँ बेटे से 50 हज़ार रुपये की ठगी - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 30 अगस्त 2017

माँ बेटे से 50 हज़ार रुपये की ठगी


प्रतापगढ़ देल्हूपुर स्थानीय बाजार स्थित बैंक आफ बड़ोदा में 30अगस्त को दोपहर में इलाहाबाद मऊआइमा के रामनगर गंसियारी निवासी केवला देवी पत्नी जवाहरलाल कनोजिया अपने बेटे प्रदीपकुमार के साथ 50000 रूपया जमा करने के लिए आई थी ।उसका बेटा प्रदीप बैंक में पैसे जमा करने के लिए फार्म भर रहा था तभी दो अपरचित युवक आये।वे भी अपना फार्म भरने लगे।इस दौरान उसमे से।एक युवकप्रदीप से बातचीत करने लगा।

प्रदीप के मुताबिक उस युवक ने कहा की मुझे 50000 की बड़ी सख्त जरूरत है यह पैसे मुझे दे दो तुम बाहर चलो हमारे साथ का एक आदमी है मैं उससे लेकर तुम्हारा पैसा दे दूँगा कुछ ज्यादा पैसा देने का भी झाँसा दिया ।प्रदीप लालच और विस्वास में आकर उसे 50000रूपये पकड़ा दिया ठगी करने वाला युवक प्रदीप को साथ लेकर बैंक से बाहर कुछ दूर गया और वहाँ एक युवक पहले से खड़ा था उसने रुमाल में लपेटी हुई गड्डी पकड़ाया बताया की इसमें रूपये हैं और दोनों ठग वहाँ से भाग लिए प्रदीप जब रुमाल खोलकर देखा तो अचंभित रह गया उसके अंदर कागज मात्र थे।पीड़ित युवक ने इसकी सूचना तुरंत बैंक व पुलिस को दी बैंक के सीसी टीवी कैमरे में ठग की फोटो भी कैद है पुलिस कार्यवाई में जुट गई है। पर अभी तक कुछ पता नही चला हैं।