अठेहा - लखरैंया मार्ग पर सड़क पार करते हुए बुजुर्ग को वैन ने मारी टक्कर, हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017

अठेहा - लखरैंया मार्ग पर सड़क पार करते हुए बुजुर्ग को वैन ने मारी टक्कर, हुई मौत

अठेहा क्षेत्र में सड़क पार करते समय बुजुर्ग को वैन ने टक्कर मार दी। 100 नंबर डायल करने पर भी पुलिस नहीं पहुंची, उधर परिजन अस्पताल ले जाने लगे तभी बुजुर्ग की मौत हो गयी। अठेहा के लखरैंया गाँव के निवासी रामदुलारे मौर्या (66) गुरुवार शाम 5 बजे अपने घर के सामने से जा रही सड़क के उस पार बंधे अपने जानवरों को चारा देने के लिए जा रहे थे। तभी कुंभीआइमा से अठेहा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मारूती वैन ने बुजुर्ग को तेज टक्कर मार दी। उस टक्कर से बुजुर्ग रामदुलारे गंभीर रूप घायल हो चुके थे और खून से लथपथ थे। इस हादसे के बाद घर से परिजन सड़क पर आये और बुजुर्ग को सांगीपुर सीएचसी ले जाने लगे लेकिन घटना स्थल पर ही रामदुलारे की मौत हो गई। आज त्योहार पर घटी इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया।