प्रतापगढ़,कुंडा तहसील के अंर्तगत हीरागंज में एक महिला खाना बना रही थी तभी चूल्हे की आग से घर में आग लग गई । जब तक की वह कुछ कर पाती तब तक की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। दमकल ने भी आने में देर लगा दी जिसके बाद किसी तरह आग बुझाई गयी।
कुंडा-हीरागंज क्षेत्र के कनावा निवासी निमरू सरोज की पत्नी सुल्हीन घर में गुरुवार देर शाम घर में खाना बना रही थी। थोड़ी सी लापरवाही की वजह से अचानक आग लग गई। दीपावली त्योहार के दिन आग लग जाने से पूरा घर खाक हो गया जिसके कारण आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आशा है जनप्रतिनिधि और विधायक मदद के लिए आगे आएंगे।