प्रतापगढ़ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के धारूपुर गांव में गोपाल पाण्डेय का पुरवा निवासी अमित पाण्डेय तथा विपिन पाण्डेय पुत्रगण छेदीलाल बुधवार की देर शाम जलेशरगंज बाजार खरीददारी के लिये आये थे। गांव के असगर, ताहिब, जाफर तथा इरफान व गुडडू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। आरोपी असगर समेत पांचो लोगों ने एकाएक धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया तथा उनकी बाइक में तोडफोड कर नुकसान पहुँचाया।
बाजार में लोगों के बीच बचाव करने पर आरोपी पीड़ितो को जानलेवा धमकी देते चले गये। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार की देर रात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। इस बात को कोतवाल बालेन्दु गौतम का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।