![]() |
पटाख़े की दुकानदारों को सख्त निर्देश है कि दुकानें बाहर खुली जगह पर लगायें। लेकिन दुकानदारों अपने घर के सामने की दुकानें सजा रखी हैं। हालाँकि लालगंज तहसील के इलाके केवल 56 लाइसेन्स ही दुकानदारों को हासिल है। लेकिन लालगंज, अठेहा, सांगीपुर, घुइसरनाथधाम, उदयपुर, मंगापुर, सगरा सुन्दरपुर, लक्ष्मणपुर, रामपुर बावली,भटनी, रानीगंज कैथौला,जलेसरगंज, बाभन बखरी आदि जगह पर दुकानों की संख्या कहीं ज्यादा है। यह किसकी मिलीभगत से जो रहा है यह बताने की जरूरत नहीं है।
दुकानदारों को किसी भी बात का कोई खौफ़ नहीं है। भीड़-भाड़ से भरी जगह पर बीच बाजार में पटाख़े वालों ने अवैध रूप से अपनी पटाख़े की दुकानें सजा ली हैं। उन्हें कार्यवाही का कोई डर नहीं, लगता है सारा मामला सेट है।
