खेमीपुर में तेज रफ़्तार बोलेरो ने ली एक नौजवान की जान, दूसरा भी बचने की स्थिति में नहीं - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017

खेमीपुर में तेज रफ़्तार बोलेरो ने ली एक नौजवान की जान, दूसरा भी बचने की स्थिति में नहीं

कुंडा इलाके के भदरी ठाकुरैनी के सोहनलाल (24) पुत्र नंदूलाल अपने पड़ोस के दोस्त दिलीप (23) के साथ बुधवार रात करीब पौने नौ बजे किसी काम से स्कूटी से महेशगंज बाजार की तरफ जा रहा था। महेशगंज थाने के अंतर्गत खेमीपुर के पास बुधवार रात के समय स्कूटी सवार इन दो युवकों को खेमीपुर के समीप सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी फिर इन्हें कुंडा सीएचसी पहुंचाया।

हादसा भीषण था जिसकी वजह से दोनों युवकों को गंभीर चोट आयी थी जब अस्पताल में डॉक्टरों ने चेक किया तो एक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। दूसरा भी इतना गंभीर था कि उसे भी इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।